Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

एक्टिवेटेड चारकोल भी है सेहत के लिए काफी फायदेमंद

एक्टिवेटेड चारकोल भी है सेहत के लिए काफी फायदेमंद
Share
Whatsapp
Publish Date:26 February 2018 04:06 PM

आपको यह सुन कर बहुत हैरानी होगी कि एक्टिवेटेड चारकोल यानि लकड़ी का कोयला सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। मेडिकल क्षेत्र में इसका इस्तेमाल केमिकल, दवाओं या सांप के काटने पर किया जाता है। एक्टिवेटेड चारकोल नार्मल से अलग तरह का होता है। आप इसे मेडिकल शॉप से कैप्सूल या टेबलेट्स के रूप में खरीद सकते हैं। आप इसका इस्तेमाल पानी को साफ करने में भी कर सकते हैं। आज हम एक्टिवेटेड चारकोल के ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं, जिसे इस्तेमाल करके आप कई हेल्थ की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
1. पेट की समस्या से पाए छुटकारा
पेट दर्द या फिर पेट में गैस की समस्या होने पर एक्टिवेटेड चारकोल से बनी टेबलेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पेट की गंदगी साफ करने के लिए भी काफी फायदेमंद है। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है लेकिन चारकोल टेबलेट्स लेने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
2. जहरीले जन्तु के काटने पर है फायदेमंद
जब कभी किसी को सांप या फिर कोई जहरीला जन्तु काट लेता है तो चारकोल बहुत ही काम की चीज है। इसमें ऐसे विष प्रतिरोधक तत्व पाए जाते हैं, जिसका सही समय पर इस्तेमाल करने पर शरीर में जहर चढ़ने को रोका जा सकता है। इसके साथ अन्य उचित इलाज करवाना भी बहुत जरूरी है।
3. पानी को करें फिल्टर
पानी की सफाई करने के लिए चारकोल काफी फायदे की चीज है। यह पानी में पाई जाने वाली गंदगी को दूर करके साफ पानी में बदल देता है। इसी गुण के कारण इसका इस्तेमाल कई ब्यूटी प्रॉडक्टस में भी किया जाता है।
4. कोलेस्ट्रॉल पर करें कंट्रोल
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए एक्टिवेटेड चारकोल का काफी महत्व है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर किसी भी तरह की दवा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
5. जहरीले गंध से रखे सुरक्षित
चारकोल का प्रयोग एयर फ्रेशनर से लेकर इंडस्ट्री से निकलने वाली केमिकल की जहरीली गंध को साफ करने में किया जाता है। यह गंदगी को हटा कर साफ हवा लेने और फेफड़ो को सुरक्षित रखने में काफी मददगार है।
 

संबंधित ख़बरें