गर्भवती महिला को गर्भधारण से लेकर डिलीवरी के बाद तक कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती है। इतना ही नहीं डिलीवरी के बाद ज्यादा परहेज करना पड़ता है। परहेज के दौरान महिला को तमाम तरह की चीजों को खाने से मना किया जाता है। जैसे महिला को तीखा खाना, शराब और कॉफी, जैसी चीजों को सेवन करने से मना किया जाता है। मां और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए मेवे के लड्डू, फल और सब्जियां आदी पौष्टिक चीजें खिलाई जाती हैं। लेकिन अगर आप बच्चे को दूध पिलाती हैं यानि ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान चाहिए।
रखें इन बातों का ध्यान
- रोज 1-2 दो कप से ज्यादा कॉफी नहीं पीना चाहिए। ज्यादा कॉफी पीने से नींद में बाधा आ सकती है।
- अगर आप एल्कोहल लेती हैं, तो डिलीवरी के बाद बहुत कम मात्रा में एल्कोहल लें।
- शराब के ज्यादा सेवन से ब्लड में एल्कोहल लेवल बढ़ जाता है, जिसका असर बचने पर बढ़ सकता है।
- मछली को खाने से बचें, अगर मीट का सेवन करती हैं तो पकाने से पहले फैट अलग करवा लें।
- मिर्च, खीरा, दालचीनी और काली मिर्च के भी सेवन से बचना चाहिए।
- ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें खाने से गैस की समस्या हो सकती है।
- गैस की समस्या बच्चे के पेट में ब्लोटिंग और पेट दर्द की वजह बन सकते हैं।
- स्ट्रॉन्ग फ्लेवर वाले फूड जैसे लहसुन का भी सेवन करें। इसके कारण ब्रेस्ट मिल्क का स्वाद बदल सकता है।
















