होली के लिए बाजार सज गए हैं। बाजारों में हर्बल, फ्लेवर्ड रंगों के साथ केमिकल वाले रंग भी मिलते हैं। आप भले ही केमिकल वाले रंग न खरीदें, लेकिन कोई दूसरा आपके चेहरे पर केमिकल वाले रंग लगा सकता है। केमिकल वाले रंग स्किन के लिए हानिकारक होते हैं, जिसका स्किन पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही अगर सावधानी न बरती गई तो कोई बड़ी स्किन प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप होली पर इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
केमिकल रंगों से होती हैं ये दिक्कतें
आंखों को नुकसान
आंखों में जलन, खुजली आदि की समस्या
चर्मरोग की समस्या
स्किन प्रॉब्लम्स
इंफेक्शन या एलर्जी
रखें इन बातों का ध्यान
कोशिश करें कि केमिकल वाले रंगों से होली न खेलें।
अगर खेलते भी हैं तो केमिकल वाले रंगों को ज्यादा देर स्किन पर न रहने दें।
रंगों से आंखों को बचाने के लिए स्टाइलिश, फंकी चश्मा या गॉगल्स पहनकर होली खेलें।
होली खेलने से पहले शरीर पर सरसों का तेल, लोशन या कोई क्रीम लगा लें।
रंग लगने पर शरीर के किसी हिस्से में खुजली या अन्य कोई तकलीफ हो तो तुरंत रंग छुड़ाएं।
















