Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

धातुओं की तेजी के दम पर सोने-चांदी के दाम चढ़े

धातुओं की तेजी के दम पर सोने-चांदी के दाम चढ़े
Share
Whatsapp
Publish Date:26 February 2018 02:54 PM

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की तेजी के दम पर आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपए चमककर 31,660 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग आने से चांदी भी 225 रुपए की बढ़त में 39,700 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से पीली धातु की मांग बढ़ी है। इसी बीच कच्चा तेल भी तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लंदन का सोना हाजिर 11.50 डॉलर चमककर 1,339.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 11.60 डॉलर की तेजी में 1,341.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.22 डॉलर की बढ़त में 16.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर खुदरा जेवराती मांग सामान्य है लेकिन वैश्विक तेजी ने सोने की चमक बढ़ा दी है।
 

संबंधित ख़बरें