Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

प्याज की कीमत में आई भारी गिरावट

प्याज की कीमत में आई भारी गिरावट
Share
Whatsapp
Publish Date:26 February 2018 02:50 PM

नई दिल्लीः प्याज की कीमतों में भारी गिरावट आई है। प्याज का निर्यात करीब 2 साल के निचले स्तर तक लुढ़क गया है। दिवाली के बाद देश में जब प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी तो सरकार ने प्याज निर्यात पर न्यूनतम निर्यात मूल्य की शर्त लगाई थी जिस वजह से प्याज का मासिक निर्यात 2 साल के निचले स्तर तक लुढ़क गया है। आंकड़ों के मुताबिक नवंबर के दौरान देश से सिर्फ 92944 टन प्याज का निर्यात हो पाया है, नवंबर 2015 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि मासिक निर्यात 1 लाख टन से नीचे फिसला हो। नवंबर से पहले अक्टूबर के दौरान देश से 1.75 लाख टन प्याज का निर्यात हुआ था। आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2017-18 के पहले 8 महीने यानि अप्रैल से नवंबर 2017 के दौरान देश से 17.72 लाख टन प्याज का निर्यात हो पाया है।
 

संबंधित ख़बरें