Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक गिरा और निफ्टी 10350 के करीब बंद

 बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक गिरा और निफ्टी 10350 के करीब बंद
Share
Whatsapp
Publish Date:05 March 2018 07:29 PM

नई दिल्ली: ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में आज 300.16 सेंसेक्स अंक यानि 0.88 फीसदी गिरकर 33,746.78 पर और निफ्टी 99.50 अंक यानि 0.95 फीसदी गिरकर पर 10,358.85 बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 33653 के नीचे फिसल गया और निफ्टी 10323 अंक पर कारोबार करता दिखा।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.1 फीसदी लुढ़क कर बंद हुआ है। बैंकिंग, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 0.34 फीसदी गिरकर 24818 के स्तर पर बंद हुआ है। आज निफ्टी ऑटो में 1.57 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.6 फीसदी गिरावट आई। मेटल शेयरों में आज 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। ट्रंप सरकार ने स्टील और एल्युमीनियम पर इंपोर्ट ड्यूटी में क्रमशरू 10 फीसदी और 25 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। ट्रंप के इस फैसले का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा। मेटल शेयरों में भारी गिरावट से कुछ ही घंटों में कारोबार में निवेशकों को 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ।

संबंधित ख़बरें