Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

तीसरी क्लास की छात्रा को साथियों ने पीटा और...

तीसरी क्लास की छात्रा को साथियों ने पीटा और...
Share
Whatsapp
Publish Date:28 February 2018 01:23 PM

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीसरी क्लास की छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां पेंडरा में बच्ची के साथ मारपीट उसके ही साथ कमरे में रहने वाली अन्य छात्राओं ने की है। घटना के बाद बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं पीड़ित लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी छात्राओं ने बेटी को धमकी दी है अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो इसका उसे गंभीर परिणाम भुगतना होगा। 
ये मारपीट तब हुई जब पीड़िता अपने कपड़े सुखाने के लिए रस्सी पर डाल रही थी। इसी दोरान छात्रा से 7वीं और 8वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के कुछ कपड़े जमीन पर गिर गए। इसी बात को लेकर छात्राओं ने बच्ची की बुरी तरह से पिटाई कर दी। साथ ही उन्होंने मेरी बेटी के शरीर में डंडा डाला और उसे धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो और पीटेंगे। मारपीट के दौरान लगी चोट से पीड़िता को काफी दिनों से दर्द हो रहा था लेकिन उसने अपने परिवार को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। लेकिन जब पीड़िता से दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। पुलिस ने इस मामले में 7वीं और 8वीं कक्षा की 3 छात्राओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके पूरा होने के बाद आरोपी छात्राओं के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 
 

संबंधित ख़बरें