Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

मैसेज से मचा बवाल, दुल्हन ने की दूल्हे की पिटाई

मैसेज से मचा बवाल, दुल्हन ने की दूल्हे की पिटाई
Share
Whatsapp
Publish Date:26 February 2018 02:05 PM

बुलंदशहरः यूपी के बुलंदशहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक दुल्हन ने जयमाला के समय दूल्हे की चप्पल से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसने अपना साज-श्रृंगार उतारकर फेंक दिया। वहीं ग्रामीणों ने दूल्हे समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बारात को मुक्त कराया और दूल्‍हे व उसके पिता को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक चोला चौकी क्षेत्र के निवासी ने अपनी बेटी का रिश्ता खुर्जा चौकी के गांव गोठनी में तय किया था। शनिवार को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दोनों ही पक्ष के लोग डांस कर रहे थे। जब दूल्हा जयमाला के लिए दरवाजे पर पहुंचा तो दुल्‍हन की एक सहेली ने उसका मोबाइल देख लिया, जिसके बाद बवाल हो गया। मैसेज से पता चला कि दूल्हे ने 3 महीने पहले मॉल में काम करने वाली एक युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी। सहेली ने पूरा मैसेज दुल्‍हन को बताया। जिसके बाद दुल्‍हन ने दूल्हे की चप्‍पल से पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने खाना खा रहे बारातियों के हाथ से प्लेट भी छीन ली और उन्हें पंडाल में ही बंधक बना लिया गया। इस दौरान दुल्‍हन ने भी अपना श्रृंगार हटा दिया और दीवार में हाथ मारकर चूड़ियां भी तोड़ दीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बारात को मुक्त कराया। साथ ही पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। 
 

संबंधित ख़बरें