गोवा: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को पेट दर्द, लो ब्लड प्रेशर और डिहाईड्रेशन की शिकायत के बाद रविवार को एक बार फिर गोवा मेडिकल कॉलेज (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया. स्पेशल डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है. जीएमसीएच के एक अधिकारी ने बताया कि पर्रिकर (62) को व्हीलचेयर पर अस्पताल लाया गया.उन्होंने बताया कि उनके साथ उनके परिवार के सदस्य थे. संपर्क करने पर गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि पर्रिकर को शरीर में जल की कमी की समस्या है लेकिन उनका जीएमसीएच में इलाज चल रहा है. राणे ने कहा, ‘हमने विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है, जो उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं.




















































