Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के हेलीकॉप्टर में लगी आग

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के हेलीकॉप्टर में लगी आग
Share
Whatsapp
Publish Date:27 February 2018 06:27 PM

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के हेलीकॉप्टर में मंगलवार को करीमनगर जिले से उड़ान भरने से कुछ मिनट पहले ही आग लग गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। हेलीकॉप्टर के अंदर रखे एक बैग में पड़ी संचार बैटरी किट से धुआं निकलता देख सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे उठाया और बाहर फेंक दिया। घटना करीमनगर की है, जब मुख्यमंत्री चंद मिनट बाद आदिलाबाद जिले के लिए निकलने वाले थे मुख्यमंत्री के बेटे और कैबिनेट मंत्री के.टी. रामा राव ने कहा कि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सीएमओ टीम के साथ अभी-अभी जांच की गई है। माननीय मुख्यमंत्री के साथ सब ठीक है और वह आदिलाबाद जिले के अपने दौरे पर जा रहे हैं।

संबंधित ख़बरें