Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

जस्टिस डीएन पटेल की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती

 जस्टिस डीएन पटेल की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती
Share
Whatsapp
Publish Date:25 February 2018 06:42 PM

जमशेदपुर: झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल की तबीयत रविवार को खराब हो गयी. उन्हें यहां टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है. जस्टिस पटेल रविवार को पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित विधिक सेवा व सशक्तिकरण शिविर में शिरकत कर रहे थे. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी. जस्टिस पटेल को तत्काल टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल लो होने की वजह से उनकी परेशानी बढ़ गयी. डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी है.
 

संबंधित ख़बरें