Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

कांग्रेस मुक्त भारत की बात करना बीजेपी का सपनाः

कांग्रेस मुक्त भारत की बात करना बीजेपी का सपनाः
Share
Whatsapp
Publish Date:05 March 2018 01:34 PM

पूर्णिया: राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह सोमवार को पूर्णिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करना भाजपा का सपना है। जल्द ही पूरे देश में महागठबंधन बनेगा और भाजपा को उखाड़ फेकेंगे। 
रघुवंश प्रसाद ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। राजस्थान, एमपी में भाजपा की करारी हार हुई है। रघुवंश सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में स्थानीय पार्टी से गठजोड़ करने में भाजपा कामयाब हुई लेकिन कांग्रेस पिछड़ गया। इसी कारण भाजपा की जीत हुई है। राजद नेता का कहना है कि देश में गरीबी, बेरोजगारी बढ़ गई है। सरकार की नीतियों के चलते किसान परेशान हैं, शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है और स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को झूठे सपने दिखा रही है। यह जुमला पार्टी है अब लोग इनके बहकावे में नहीं रहेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह जिस एनडीए को कोसते थे उसी में घुस गए हैं।
 

संबंधित ख़बरें