Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी, हाफ मैराथन में दिखा अलग अंदाज

कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी, हाफ मैराथन में दिखा अलग अंदाज
Share
Whatsapp
Publish Date:25 February 2018 06:30 PM

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार को मैराथन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष कुछ बदले अंदाज में जींस और टी-शर्ट पहने नजर आए। उन्होंने पर्यावरण जल और पेड़ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक मैराथन वृक्षाथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर कन्नड़ फिल्म जगत के कई जाने-माने सितारे भी मौजूद रहे। 
राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जल संसाधन मंत्री एम बी पाटिल और कांग्रेस के महासचिव तथा कर्नाटक मामलों के प्रभारी के सी वेणुगोपाल के साथ गोल गुम्बज पर पहुंचे। जहां उन्होंने कुछ लोगों से हाथ मिलाया और लोगों का अभिवादन किया। मैराथन को झंडी दिखाने के बाद वह प्रतिभागियों के साथ कुछ मीटर तक दौड़ते हुये नजर आए। यह दौड़ हर साल वृक्षों की रक्षा और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देने के लिए आयोजित कराई जाती है इसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। बता दें कि राहुल गांधी विधानसभा चुनावों के मदृेनजर कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में राज्य के अलग- अलग हिस्सों की यात्राएं की हैं और कुछ मंदिरों और मठों में भी पहुंचे हैं। वह जन आशीर्वाद यात्रा और नव कर्नाटक निर्माण के जरिए राज्य के वोटरों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। 

संबंधित ख़बरें