Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

गमगीन माहौल में रंगीन दिखीं शिल्पा शेट्टी, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

गमगीन माहौल में रंगीन दिखीं शिल्पा शेट्टी, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल
Share
Whatsapp
Publish Date:27 February 2018 03:31 PM

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में है, हर तरफ सन्नाटा सा छाया हुआ है। वहीं शिल्पा शेट्टी ने कुछ ऐसा किया कि वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई। दरअसल, कल ही शिल्पा ने सोशल मीडिया पर श्रीदेवी को लेकर एक इमोशनल पोस्ट किया था और अभी उनका अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ तब भी शिल्पा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट कर दी। इस पिक्चर में शिल्पा पोज देती हुई दिख रही है। इस पिक्चर में उन्होने अपने लुक्स और ड्रेस के बारे में लिखा है। खास बात ये है कि शिल्पा शेट्टी, श्रीदेवी की बेहद करीबी दोस्तों में से एक है। हर कोई शिल्पा को ट्रोल कर रहा है कि उन्हें कम से कम अभी तो सब्र रखना चाहिए। बता दें कि शिल्पा कल ही उनके घर गई थी। श्रीदेवी और शिल्पा शेट्टी हर बार करवाचैथ साथ में मनाती आई हैं। बता दें कि श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी को अटेंड करने गई थी। वहीं दुबई में 24 फरवरी को रात 11 बजे होटल के कमरे में निधन हो गया।
 

संबंधित ख़बरें