Breaking News New
  • अमित शाह ने की प्रतिमाओं को तोड़े जाने की कड़ी निंदा
  • ओमप्रकाश चौटाला: मेरी बेवकूफी के कारण हरियाणा में भाजपा सरकार
  • BSP ने राज्यसभा चुनाव के लिए भीमराव आंबेडकर को बनाया उम्मीदवार
  • भाजपा नेताओं को SC की फटकार, केजरीवाल के अपमान पर नाराजगी जताई
  • INX मीडिया केस: पी.चिदंबरम की बड़ी मुश्किलें...

जाने क्यों ? उर्वशी रौतेला को मिली जान से मारने की धमकी

जाने क्यों ? उर्वशी रौतेला को मिली जान से मारने की धमकी
Share
Whatsapp
Publish Date:05 March 2018 04:17 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस उर्वशी रौतेला इस समय बहुत बड़ी मुश्किल में पड़ गई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। खबरों के मुताबिक ‘हेट स्टोरी 4’ के ट्रेलर में महाभारत के एक चरित्र द्रौपदी पर संवाद रखा गया है, जिसकी वजह से उर्वशी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जो लोग उर्वशी को ऐसी धमकियां दे रहे हैं, उनका कहना है कि फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ में द्रौपदी का अपमान किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर में उर्वशी कहती हुई दिखती हैं कि, ‘द्रौपदी के तो 5 पांडव थे, यहां तो केवल 2 हैं।’उर्वशी रौतेला ऐसी धमकियां मिलने के बाद काफी हैरान और परेशान हैं। उन्हें इससे पहले कभी भी इस तरह की धमकियों का सामना नहीं करना पड़ा है। बता दें कि फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ में उर्वशी रौतेला एक दम बोल्ड अंदाज में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ कलाकार करण वाही, विवान भटेना और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।बॉलीवुड निर्देशक विशाल पांड्या द्वारा बनाई गई यह फिल्म 9 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह हेट स्टोरी सीरीज की चौधी फिल्म है। इससे पहले की तीनों फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
 

संबंधित ख़बरें