Breaking News New
  • अमित शाह ने की प्रतिमाओं को तोड़े जाने की कड़ी निंदा
  • ओमप्रकाश चौटाला: मेरी बेवकूफी के कारण हरियाणा में भाजपा सरकार
  • BSP ने राज्यसभा चुनाव के लिए भीमराव आंबेडकर को बनाया उम्मीदवार
  • भाजपा नेताओं को SC की फटकार, केजरीवाल के अपमान पर नाराजगी जताई
  • INX मीडिया केस: पी.चिदंबरम की बड़ी मुश्किलें...

जब चलती गाड़ी से गिरी प्रियंका चोपड़ा...

जब चलती गाड़ी से गिरी प्रियंका चोपड़ा...
Share
Whatsapp
Publish Date:05 March 2018 04:22 PM

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों टीवी सीरील ‘क्‍वांटिको’ के सीजन 3 की शूटिंग में काफी बिजी हैं। हाल ही में इस अमेरिकन टीवी सीरीज के शूटिंग सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके को-स्‍टार रोशेल टॉवे उनके चलती गाड़ी में मस्‍ती कर रहे हैं और अचानक प्रियंका इस गाड़ी से गिर गईं। इस वीडियो में प्रियंका एक चलती गाड़ी के खुले गेट से लटकती हुई दिख रही हैं और उनके को-स्टार उनसे फाइट कर रहे हैं। इसी बीच बचने की कोशिश करती प्रियंका हाथ-पैर मारती हैं आखिर में गाड़ी से गिर जाती हैं।इस मजेदार वीडियो में प्रियंका चलती नहीं बल्कि रुकी हुई गाड़ी से नीचे गिरती हैं और उनके पीछे की स्‍क्रीन पर सीन चल रहे हैं। बता दें कि प्रियंका सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोड फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लोग उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। 
 

संबंधित ख़बरें