Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

दिल्ली हाई कोर्ट का सिंह बंधुओं को झटका, 2 कंपनियों की संपत्ति होगी जब्त

दिल्ली हाई कोर्ट का सिंह बंधुओं को झटका, 2 कंपनियों की संपत्ति होगी जब्त
Share
Whatsapp
Publish Date:26 February 2018 05:26 PM

नई दिल्ली: सिंह बंधुओं की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने दाइची आर्बिट्रेशन मामले में आरएचएस होल्डिंग्स की संपत्ति जब्त की है। हाईकोर्ट ने आर्बिट्रेशन अवार्ड का पालन नहीं करने से संबंधित दाइची की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह कार्रवाई की है। आरएचएस होल्डिंग्स सिंह बंधुओं की कंपनी है। मलविंदर सिंह और शिविंदर सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट में बिना कर्ज वाले अपने सभी एसेट्स की सूची भी देनी होगी। आपको बता दें की सिंह बंधुओं का दाइची के साथ रैनबैक्सी की खरीद को लेकर 3500 करोड़ रुपए का विवाद चल रहा है। दाइची का आरोप है कि सिंह बंधुओं ने रैनबैक्सी की डील के वक्त जानकारी छिपाई। दाइची सैंक्यो ने आर्बिट्रल अवार्ड को लागू करने के लिए सिंगापुर ट्रिब्यूनल में पिटीशन फाइल की थी और 2016 में केस जीत भी लिया था। जापान की दवा कंपनी ने दलील दी थी कि मलविंदर सिंह और शिविंदर सिंह ने 2008 में रैनबैक्सी बेचते समय उससे कई जानकारियां छिपाई थीं। 2013 में कंपनी अमेरिका में मिलावटी दवाएं बेचने और गलत आंकड़े वितरित करने की दोषी पाई गई थी। उसे 50 करोड़ डॉलर का भुगतान करना पड़ा था। बाद में दाइची से सन फार्मास्युटिकल लिमिटेड ने रैनबैक्सी का अधिग्रहण कर लिया था।
 

संबंधित ख़बरें