Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

सदन परम्पराओं से चलता है लेकिन समय के अनुसार परम्पराओं को बदलना भी चाहिए : कैलाश चन्द्र मेघवाल

सदन परम्पराओं से चलता है लेकिन समय के अनुसार परम्पराओं को बदलना भी चाहिए : कैलाश चन्द्र मेघवाल
Share
Whatsapp
Publish Date:26 February 2018 05:33 PM

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश चन्द्र मेघवाल ने कहा कि सदन परम्पराओं से चलता है लेकिन समय के अनुसार परम्पराओं को बदलना भी चाहिये। मेघवाल ने यह व्यवस्था आज शून्यकाल में संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड़ द्वारा मंत्रीमंडल की बैठक में हुये निणर्यों की जानकारी सदन में देने की अनुमति प्रदान करने की मांग के दौरान दी। संसदीय कार्यमंत्री की ओर से अनुमति मांगते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रद्युम्न सिंह ने इसका विरोध करते हुये कहा कि मंत्रीमंडल में लिये जाने वाले निर्णयों की घोषणा सरकार द्वारा पत्रकार वार्ता अथवा प्रेसनोट जारी करके दी जाती रही है।
उन्होंने कहा कि मंत्रीमंडल के निर्णयों की घोषणा सदन में करने की परम्परा कभी नहीं रही है और न ही सदन के माध्यम से दी जाती रही है। उन्होंने आसन से भी आग्रह किया कि इसकी अनुमति देकर गलत परम्परा नहीं डाले। इस पर संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में आज मंत्रीमंडल की बैठक इसी परिसर में हुयी है और सदन यदि इसकी अनुमति दे तो वह इसे सदन में रखना चाहते है। विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सदस्यों की ओर से किये गये विरोध पर व्यवस्था देते हुये कहा कि “ बदलते दौर में कुछ परम्परा बदलती भी है अतरू मैं शून्यकाल के बाद संसदीय कार्यमंत्री को मंत्रीमंडल के निर्णयों की जानकारी सदन में देने की अनुमति देता हूं।

संबंधित ख़बरें