Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

मध्यप्रदेश उपचुनाव 2018: मुंगावली और कोलारस उपचुनाव की गिनती शुरू

मध्यप्रदेश उपचुनाव 2018: मुंगावली और कोलारस उपचुनाव की गिनती शुरू
Share
Whatsapp
Publish Date:28 February 2018 01:27 PM

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश की दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव को लेकर गिनती शुरू हो चुकी है। उप-चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने दावे पेश किए है। जल्द ही वोटों की गिनती पूरी कर ली जाएगी। मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट और अशोकनगर जिले के मुंगावली सीट के उप-चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना के पहले दौर के तहत कोलारस में कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र यादव आगे चल रहे हैं जबकि मुंगावली में भाजपा की बाई साहब आगे चल रही हैं। पहले दौर की मतगणना पूरी हो गई है। शिवपुरी जिले के कोलारस में कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र यादव ने भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र जैन पर 832 वोटों की बढ़त बना ली है। वहीं अशोकनगर के मुंगावली में भाजपा उम्मीदवार बाई साहब 266 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र यादव से आगे चल रही हैं। 
मैदान में 35 उम्मीदवार 
मुंगावली उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव और भाजपा उम्मीदवार श्रीमती बाई साहब यादव के बीच है। कोलारस में कुल 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

संबंधित ख़बरें