Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

मुजफ्फरपुर हिट एंड रन केस: तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर कसा तंज

मुजफ्फरपुर हिट एंड रन केस: तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर कसा तंज
Share
Whatsapp
Publish Date:28 February 2018 01:17 PM

बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर हिट एंड रन केस के मुख्य आरोपी और बीजेपी से निलंबित नेता मनोज बैठा के सरेंडर करने के बाद भी राजनीतिक बयानबाजी जारी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रताप ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी प्रताप ने कहा कि वो यहीं कहीं छुपा हुआ था लेकिन प्रशासन उसे पकड़ नहीं सका। मैंने पहले ही कहा था कि वो जरुर अपने आप को सरेंडर करेगा। यह भी पक्ता है कि उसके शरीर से शराब के तत्व भी नहीं मिले होंगे और कहा कि ये है सरकार का कानून।
फिलहाल इस मामले के मुख्य आरोपी मनोज बैठा ने बीती रात बिहार पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। गिरफ्तारी के बाद बैठा ने कहा कि वह इस दुर्घटना में शामिल नहीं था। उसका ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। सरेंडर के बाद बिहार पुलिस ने मनोज बैठा को श्रीकृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया जहां उसका ईलाज किया गया।
क्या है मामला
बीती 24 फरवरी को एक अनियंत्रित बोलेरो कार स्कूल की बिल्ड‍िंग में घुस गई गई। जिसमें 9 बच्चों की मौत हो गई जबकि 24 बच्चे घायल हो गए थे। जिसका आरोपी बीजेपी नेता मनोज बैठा पर आया।

संबंधित ख़बरें