Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

पलामू से नाबालिग महिला नक्सली गिरफ्तार, 12 मुठभेड़ में 10 उग्रवादी ढेर

पलामू से नाबालिग महिला नक्सली गिरफ्तार, 12 मुठभेड़ में 10 उग्रवादी ढेर
Share
Whatsapp
Publish Date:27 February 2018 06:32 PM

रांची: झारखंड के पलामू जिला से मंगलवार को एक नाबालिग महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा बलों को सर्च ऑपरेशन के दौरान छतरपुर के बिसापुर में नाबालिग महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. राकेश भुइयां दस्ते की इस नक्सली को उसी इलाके से गिरफ्तार किया है, जहां सोमवार को मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गये थे. नाबालिग महिला नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि सोमवार को मुठभेड़ के बाद यह एक गांव में छिप गयी थी. झारखंड से नक्सलवाद के सफाये के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. पुलिस को अपने अभियान में सफलता भी मिल रही है. पलामू जिले में सोमवार को हुई एक मुठभेड़ में भाकपा माओवादियों के सब जोनल कमांडर समेत चार नक्सलियों के मारे जाने के बाद झारखंड पुलिस ने उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ पर एक आंकड़ा जारी किया. इसमें बताया गया है कि वर्ष 2018 में पुलिस की 12 बार नक्सलियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें 10 उग्रवादी मारे गये और भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सली साहित्य बरामद हुए. इनामी माओवादी संदीप उर्फ मोतीलाल सोरेन समेत कई नक्सली पकड़े गये हैं. झारखंड के आइजी आशीष पत्रा ने बताया कि अब तक जितनी भी मुठभेड़ हुई है, हर बार सुरक्षा बलों को सफलता हाथ लगी है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर भाकपा माओवादी, टीपीसी, जेजेएमपी और पीएलएफआइ के उग्रवादियों से झारखंड पुलिस की मुठभेड़ होती है. श्री बत्रा ने बताया कि वर्ष 2017 में भी पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण 47 नक्सलियों और उग्रवादियों ने सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत सरेंडर कर दिया. इस दौरान पुलिस ने 608 उग्रवादियों और उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया. नक्सलियों के पास से करीब डेढ़ करोड़ रुपये, लूटे गये पुलिस के 37 हथियार, जनता से लूटे गये 10 हथियार और सैकड़ों अन्य हथियार बरामद किये गये.
 

संबंधित ख़बरें