ताज़ा-तरीन New
  • कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीखेड़ा में अम्बेडकर प्रतिमा पर चप्पल व कन्डो की माला डालने को �
  • दो दिवसीय यात्रा पर वाराणसी जाएंगे प्रधानमंत्री, वह कई विकास कार्यक्रमों का करेंगे शुभारंभ
  • सीएम रहे एनडी तिवारी को ब्रेन हैमरेज, अस्पताल में भर्ती
  • 22 सितंबर को अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ मोदी का संवाद
  • पाक की गोलीबारी में बलिया का एक और लाल शहीद

अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 'नकली' समाजवादियों से सावधान रहने की दी हिदायत

अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 'नकली' समाजवादियों से सावधान रहने की दी हिदायत
Share
Whatsapp
Publish Date:23 September 2017 05:37 PM

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी को नेताजी (मुलायम) के साथ-साथ उनके तमाम साथियों ने आगे बढ़ाया है. कई बार लोग सवाल उठाते हैं. मैं उनसे यही कहना चाहता हूं कि नेताजी हमारे पिता तो रहेंगे ही, वहीं उनका आशीर्वाद भी बना रहेगा. अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 'नकली' समाजवादियों से सावधान रहने की हिदायत भी दी. उन्होंने सपा के आठवें प्रांतीय अधिवेशन में शिवपाल के धड़े पर निशाना साधते हुए किसी का नाम लिए बगैर कहा, 'हम यह भी कहना चाहेंगे कि आप तमाम बनावटी समाजवादियों से सावधान रहना. मैं नकली समाजवादी लोगों के लिए कहना चाहूंगा कि उन्होंने कई कोशिशें और साजिशें कीं कि समाजवादी आंदोलन थम जाए. वे एक साजिश में तो कामयाब हो गए कि हम सरकार में नहीं आ पाए, लेकिन अब सभी समाजवादियों की आंखें खुल गई हैं. अब वे किसी भी साजिश में कामयाब नहीं हो सकते.'अखिलेश का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब मुलायम की ओर से दो दिन बाद संवाददाता सम्मेलन में एक नई पार्टी बनाने का ऐलान करने की अटकलें जोरों पर हैं. अखिलेश ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में चुनाव का परिणाम जब आपके पक्ष में होगा तो वह संदेश केवल वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए ही नहीं, बल्कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भी होगा. आपको पूरी ईमानदारी और मेहनत से जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को बताना होगा.अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना पर तंज कसते हुए कहा कि अगर अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन चल रही है, तो कम से कम कोई ट्रेन लखनऊ से कोलकाता के बीच चला दो. मगर जिस तरीके से आपकी ट्रेन चल रही है, किसी को भरोसा नहीं है कि ट्रेन कब पलट जाए, कब पटरी से उतर जाए.
 

संबंधित ख़बरें