ताज़ा-तरीन New

HC ने फिर फटकारा बनर्जी सरकार को और कहा की, आप बिना किसी आधार के सख्ती दिखा रही है

HC ने फिर फटकारा बनर्जी सरकार को और कहा की, आप बिना किसी आधार के सख्ती दिखा रही है
Share
Whatsapp
Publish Date:21 September 2017 01:17 PM

कलकत्ता हाईकोर्ट से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फिर से फटकार मिली है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को कहा है कि आप बिना किसी आधार के सख्ती दिखा रही हैं। अदालत ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि आप के हाथ में शक्ति है तो क्या आप मनमाना आदेश पारित कर देंगे? महज आशंका के आधार पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर एक दिन के लिए रोक लगाने पर कोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को कहा कि आपको सपना आता है कि कुछ बुरा होने वाला है और इसी सपने के आधार पर आप प्रतिबंध नहीं लगा सकते हैं। अदालत ने कहा कि आप स्टेट हैं, आपके हाथ में सत्ता है क्या आप मनमाना आदेश पारित कर सकते हैं? लगातार दूसरे दिन पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि आप बिना आधार के जरूरत से ज्यादा सख्ती का इस्तेमाल कर रहे हैं। अदालत ने कहा कि प्रतिबंध और नियंत्रण दो अलग अलग तरह की चीजें हैं।
 

संबंधित ख़बरें