ताज़ा-तरीन New

10वीं पास के लिए कई पदों पर आवेदन, सैलरी 36 हजार

10वीं पास के लिए कई पदों पर आवेदन, सैलरी 36 हजार
Share
Whatsapp
Publish Date:20 September 2017 04:06 PM

दिल्ली केन्टोंमेंट बोर्ड में 10वीं पास के लिए कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन करने में इच्छुक लोग अपनी पात्रता मानदंड, वेतन, कुल पद, चयन प्रक्रिया, नौकरी विवरण, अंतिम तिथि और आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखते हुए अप्लाई करें। 
पदों का विवरण: असिस्‍टेंट टीचर और सेनिटरी इंस्‍पेक्‍टर
कुल पदः 36
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी। डिप्लोमा युक्त एवं 12वीं पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
नौकरी करने का स्थानः दिल्ली
ऐसे करें आवेदन: इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर क्लिक करके सावधानीपूर्वक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। 
अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2017
चयन प्रक्रिया: चयन परीक्षा / इंटरव्‍यू और शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण / कौशल परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा
सैलरी: 9300-34800 रुपये प्रति माह व ग्रेड पे 4200
आवेदन शुल्कः किसी भी वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
 संबंधित वेबसाइट का पताः  http://www.cbdelhi.in
 

संबंधित ख़बरें