ताज़ा-तरीन New

SBI में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करे अप्लाई

SBI में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करे अप्लाई
Share
Whatsapp
Publish Date:19 September 2017 02:15 PM

State Bank of India (SBI) ने लॉ ग्रेजुएट के लिए कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन करने में इच्छुक लोग अपनी पात्रता मानदंड, वेतन, कुल पद, चयन प्रक्रिया, नौकरी विवरण, अंतिम तिथि और आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखते हुए अप्लाई करें। 
पदों का विवरण:  डिप्टी मैनेजर (लॉ) और डिप्टी जनरल मैनेजर (लॉ)
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ डिग्री या लॉ ग्रेजुएशन (5 साल का इंटरग्रेटिड लॉ कोर्स) होना आवश्यक
नौकरी करने का स्थानः ऑल इंडिया
ऐसे करें आवेदन: इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर क्लिक करके सावधानीपूर्वक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। 
अंतिम तिथि: 6 अक्टूबर, 2017
चयन प्रक्रियाः लिखित परीक्षा और इंटरव्‍यू के आधार पर चयन होगा
आवेदन शुल्कः सामान्य / ओबीसी वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और एससी / एसटी उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
सैलरी: 76,520 रुपये प्रति माह 
संबंधित वेबसाइट का पताः www.sbi.co.in

संबंधित ख़बरें