ताज़ा-तरीन New
  • अखिलेश से कलह के बाद मुलायम सिंह आज कर सकते है ये बड़ा ऐलान.....
  • कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीखेड़ा में अम्बेडकर प्रतिमा पर चप्पल व कन्डो की माला डालने को �
  • दो दिवसीय यात्रा पर वाराणसी जाएंगे प्रधानमंत्री, वह कई विकास कार्यक्रमों का करेंगे शुभारंभ
  • सीएम रहे एनडी तिवारी को ब्रेन हैमरेज, अस्पताल में भर्ती
  • शिवराज सिंह चौहान पर सीधा आरोप मध्य प्रदेश के सबसे बड़े पावर प्लांट से मगाया जाता है पैसा

मां के अंतिम संस्कार के बाद फिल्म की शूटिंग पर पहुंचे थे राजकुमार राव

 मां के अंतिम संस्कार के बाद फिल्म की शूटिंग पर पहुंचे थे राजकुमार राव
Share
Whatsapp
Publish Date:23 September 2017 06:27 PM

राजकुमार राव स्टारर फिल्म न्यूटन फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजने का फैसला भी लिया गया है।  फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन जैसी सेलेब्स की तारीफें बटोरी है।  राजकुमार राव के काम के प्रति लगन ने एक नई मिसाल पेश की है। दरअसल, राजकुमार राव न्यूटन फिल्म की शूटिंग के दौरान जब छत्तीसगढ़ के जंगलों में शूटिंग कर रहे थे तभी उनकी मां का देहांत हो गया। घने जंगलों में शूंटिग के दौरान मोबाइल नेटवर्क भी बिलकुल ठप थे, जिसके चलते राजकुमार राव को उनकी मां के देहांत की खबर भी देरी से मिली। मां के निघ्धन की खबर मिलते ही राजकुमार घर के लिए रवाना हो गए। बता दें कि मां के संस्कार के अगले ही दिन राजकुमार ने न्यूटन की शूटिंग पर वापिघ्स लौटने की फैसला किया और वह शूटिंग के लिए वापिस रवाना हो गए। राजकुमार के इस फैसले से सभी हैरान थे। शूटिंग क्रू को भी लगा कि अब राजकुमार को वापिस लौटने में कुछ दिन लगेंगे ही। लेकिन राजकुमार के दिमाग में ये बात थी कि जगल में पूरा क्रू फंसा है और अगर वह जल्द नहीं लौटे तो पूरे क्रू को इतने दिन मशक्कत का सामना करना पड़ेगा। राजकुमार ने इस बारे में बात करते हुए कहा, श्मेरे लिए मां के निधन के बाद शूटिंग करना बेहद मुश्किल था लेकिन मैं ये भी जानता था कि अब वो जहां भी होंगी मुझे काम करते देखकर खुश होंगी।

संबंधित ख़बरें