ताज़ा-तरीन New

इस एक्ट्रैस को है ड्राइविंग का है बेहद शौक लेकिन नहीं बना लाइसैंस!!

इस एक्ट्रैस को है ड्राइविंग का है बेहद शौक लेकिन नहीं बना लाइसैंस!!
Share
Whatsapp
Publish Date:20 September 2017 05:10 PM

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनको  ड्राइव पर जाना यां करना बेहद पसंद है। इनमें से ही एक एक्ट्रैस इलियाना डिक्रूज हैं जो खुद ड्राइव करना बहुत पसंद करती हैं। कहा जाता है कि कई बार ऐसा हो चुका है कि वो अपने ड्राइवर को पीछे की सीट पर बैठने के लिए बोलती हैं और फिर खुद ड्राइव करती हैं। हाल ही में अपने इस क्रेज को लेकर इलियाना ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि जब मैं तेलुगु फिल्मों में काम किया करती थी तो ज्यादातर समय हैदराबाद में ही रहती थी। उस समय मैं खूब ड्राइव किया करती थी। मैं ट्रैफिक में भी आसानी से मैनेज कर लेती हूं और वो भी कार पर बगैर स्क्रैच लगाए। वहीं, जब इलियाना से पूछा गया कि क्या वो मुंबई में ड्राइव करती हैं तो उनका कहना था, बिल्कुल नहीं, मेरे पास ड्राइविंग लाइसैंस नहीं है, इसलिए मैं मुंबई में ड्राइव करने से बचती हूं। मैं अपनी यैलो बम्बलबी जो कि उनकी कार का निकनेम हैं। वह उसे बांद्रा वर्ली सीलिंक पर ले जाना चाहती हूं लेकिन लाइसैंस बनने से पहले नहीं।

संबंधित ख़बरें