ताज़ा-तरीन New
  • अखिलेश से कलह के बाद मुलायम सिंह आज कर सकते है ये बड़ा ऐलान.....
  • कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीखेड़ा में अम्बेडकर प्रतिमा पर चप्पल व कन्डो की माला डालने को �
  • दो दिवसीय यात्रा पर वाराणसी जाएंगे प्रधानमंत्री, वह कई विकास कार्यक्रमों का करेंगे शुभारंभ
  • सीएम रहे एनडी तिवारी को ब्रेन हैमरेज, अस्पताल में भर्ती
  • शिवराज सिंह चौहान पर सीधा आरोप मध्य प्रदेश के सबसे बड़े पावर प्लांट से मगाया जाता है पैसा

बस्तर की नैना धाकार ने भागीरथी-2 चोटी पर लहराया अपना परचम

बस्तर की नैना धाकार ने भागीरथी-2 चोटी पर लहराया अपना परचम
Share
Whatsapp
Publish Date:23 September 2017 04:04 PM

छत्तीसगढ़ के बस्तर की एक लड़की ने प्रेरक, दृढ़ संकल्प और उपलब्धि की मिसाल कायम की है। बस्तर की नैना धाकार ने भागीरथी-2 चोटी पर अपना परचम लहराया है। भागीरथी-2, हिमालय के सबसे ज्यादा बर्फ वाली पहाड़ियों में से एक है, जो उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है। बता दें कि नैना धाकार छत्तीसगढ़ से पहली लड़की हैं, जिसने इस चोटी पर चढ़ाई की है। 6512 मीटर की ऊंचाई पर नैना ने तिरंगा और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दिया गया झंडा फहराया। बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने नैना को उनके टूर से पहले यह झंडा दिया था। इस चढ़ाई के जरिए वह लोगों को स्वच्छता का संदेश देना चाहती है। उन्होंने 'सेव हिमालय' के मैसेज के साथ पहाड़ी पर चढ़ाई की है। उन्होने बताया कि इस चढ़ाई को पूरा करने में मुझे 16 दिनों का समय लगा। इसके लिए मैं राज्य के स्पोर्ट विभाग और पुलिस अधिकारियों का शुक्रिया अदा करती हूं। उन्होंने कहा कि मैंने इस चर्चित पहाड़ी की चढ़ाई कर ली, पर मेरा लक्ष्य माउंट एवरेस्ट है, जिस पर मैं 2018 में चढ़ाई करूंगी। बता दें कि बस्तर पुलिस ने कहा है कि वह आगे भी नैना को सपोर्ट करते रहेंगे और सभी संभव मदद के लिए तैयार रहेंगे। 

संबंधित ख़बरें