ताज़ा-तरीन New

भ्रष्ट अफसरों को कब उल्टा लटकाया जायेगा -कांग्रेस अध्यक्ष

भ्रष्ट अफसरों को कब उल्टा लटकाया जायेगा -कांग्रेस अध्यक्ष
Share
Whatsapp
Publish Date:21 September 2017 02:01 PM

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा है कि आखिर भ्रष्ट अफसरों को वे कब उलटा लटकाएंगे। प्रदेश के 18 वरिष्ठ अधिकारियों एवं मंत्रियों के खिलाफ तो लोकायुक्त में ही जांच चल रही है। यादव ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह भी कहा कि सिमी एनकाउंटर मामले में पुलिस को क्लीनचिट देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि व्यापमं घोटाले में भी प्रदेश को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
अब दिल्ली जाकर धरना दें शिवराज
अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश में सूखे की वजह से किसानों के सामने भयावह स्थित है। सरकार ने अब तक सूखे से नुकसान का सर्वे तक शुरू नहीं किया है। 
इस मामले में केंद्र एवं राज्य सरकार गंभीर नहीं है। यूपीए सरकार के समय धरना दे चुके मुख्यमंत्री को अब दिल्ली जाकर धरना देना चाहिए। कांग्रेस नेता उनके साथ चलने को तैयार है। यादव ने कहा आरोप लगाया कि सरकार कर्ज में डूबी हुई है। कर्ज और मदद के नाम पर मिलने वाली राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। जो राशि बचती है उसे भाजपा के आयोजनों एवं मुख्यमंत्री की ब्रांडिंग में खर्च किया जा रहा है।
 

संबंधित ख़बरें