ताज़ा-तरीन New

पटना में शोरूम पर बमबाजी, 3 घायल, मौके पर अफरातफरी

 पटना में शोरूम पर बमबाजी, 3 घायल, मौके पर अफरातफरी
Share
Whatsapp
Publish Date:20 September 2017 06:10 PM

पटना: बिहार की राजधानी पटना में लंगरटोली चैराहा स्थित अयान शो-रूम पर बमबाजी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बुधवार की सुबह अपराधियों की ओर से की गयी इस बमबाजी में तीन लोगों के घायल होने की खबर है. जिसमें एक पांच साल का बच्चा भी शामिल है. वहीं शो-रूम के एक कर्मचारी को भी गोली लगने की खबर है. घटना पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र की है. जहां आज सुबह हुई बमबारी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वारदात के बाद से इलाके में दहशत फैल गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

संबंधित ख़बरें