ताज़ा-तरीन New
  • अखिलेश से कलह के बाद मुलायम सिंह आज कर सकते है ये बड़ा ऐलान.....
  • कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीखेड़ा में अम्बेडकर प्रतिमा पर चप्पल व कन्डो की माला डालने को �
  • दो दिवसीय यात्रा पर वाराणसी जाएंगे प्रधानमंत्री, वह कई विकास कार्यक्रमों का करेंगे शुभारंभ
  • सीएम रहे एनडी तिवारी को ब्रेन हैमरेज, अस्पताल में भर्ती
  • शिवराज सिंह चौहान पर सीधा आरोप मध्य प्रदेश के सबसे बड़े पावर प्लांट से मगाया जाता है पैसा

कोतवाली रोड पर मोबाइल शॉप व मेडिकल से 22 लाख की चोरी

कोतवाली रोड पर मोबाइल शॉप व मेडिकल से 22 लाख की चोरी
Share
Whatsapp
Publish Date:22 September 2017 06:02 PM

फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के बड़े चैराहे से कोतवाली मार्ग पर पीएनबी बैंक के पास मोबाइल शॉप व मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर 22 लाख रूपये के नकदी व मोबाइल चोरी किये गये। इतनी बड़ी चोरी होने से कोतवाली पुलिस के पैरो तले जमीन खिसक गयी। पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच-पड़ताल की। शहर कोतवाली क्षेत्र के घमंडी कूचा निवासी कृष्ण कुमार अग्रवाल की फतेहगढ़ चैराहे पर पीएनबी के सामने रोमिल-सोमिल मेडिकल स्टोर है। मेडिकल के अंदर से एक रास्ता उनके पीछे खुले मोबाइल शॉप को जाता है। मोबाइल शॉप का शटर बैंक गेट की तरफ खुलता है। मोबाइल की दुकान पर कृष्ण कुमार में दो पुत्र रोमिल व सोमिल अग्रवाल के साथ ही साथ आधा दर्जन कर्मचारी भी बैठते है। रोमिल अग्रवाल ने बताया कि लगभग 8रू30 बजे उन्होंने बीती रात अपनी दुकान बंद की और घर चले गये। सुबह दुकान के निकट रहने वाले टैंपो चालक रिंकू ने उन्हें मोबाइल पर लगभग 6 बजे सूचना दी। सूचना मिलने पर वह तत्काल मौके पर आये। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा व कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर आ गयी। फिल्ड यूनिट व डॉग स्कोट को भी बुला लिया गया। सभी ने जाँच पड़ताल की। कृष्ण कुमार अग्रवाल ने बताया कि चोरो ने पहले दुकान के शटर में लगे ताले काटे और अंदर दाखिल हुये। उनके मेडिकल से गुल्लक में रखे लगभग डेढ़ लाख रूपये चोरी किये गये। उसके बाद वह मेडिकल के भीतर से ही मोबाइल शॉप में घुस गये। जंहा उन्होंने लगभग 18 लाख रूपये में विभिन्य कम्पनियों के मोबाइल चोरी कर लिये। रोमिल के अनुसार उसकी दुकान में बीते दिन 3 बजे ही नये मोबाइल लगभग 14 लाख कीमत के आये थे। उनका शुक्रवार को भुगतान जमा होना था। वही दुकान की गुल्लक में रखे 3 लाख रूपये रखे थे वह चोरी चले गये। पुलिस ने जाँच पड़ताल की। दुकान के बाहर एक टीवी शोरुम व पीएनबी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस तलाशने में लगी है। पुलिस को शक है कि सीसी टीवी में चोरो की सही लोकेशन मिल सकती है। शहर कोतवाली के साहबगंज चैराहे पर पप्पू का चाय का होटल है। बीती रात उसके होटल का ताला तोड़कर 1500 की नकदी व सिलेंडर चोरी कर लिया गया। पुलिस जाँच कर रही है।
 

संबंधित ख़बरें