ताज़ा-तरीन New

वाॅल पेटिंग कर लोगों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

वाॅल पेटिंग कर लोगों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
Share
Whatsapp
Publish Date:21 September 2017 05:22 PM

लखनऊ। स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाये गये वाॅल आॅफ चेंज कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगों को खुली जगहों पर कूड़ा न फेंकने और थूकने से रोकने के प्रति जागरूक किया गया। ऐशप्रा जेम्स के द्वारा चलाये गये इस कार्यक्रम में स्ट्रीट आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने विभिन्न ग्राफिटी डिजायन बनाकर दीवारों को खूबसूरती प्रदान की। यह पेंटिंग खासकर स्वच्छता, रिसाइकिलिंग, जल संरक्षण, योग और ध्यान पर केंद्रित रही। इससे पहले इस कार्यक्रम का शुभारम्भ ऐशप्रा के वैभव सर्राफ ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गोरखपुर से शुरू हुआ यह कार्यक्रम प्रदेश की राजधानी सहित अन्य शहरों में भी आयोजित किया जायेगा। वैभव सराफ ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत’ के दृष्टिकोण को अपनाते हुए हमने ‘वॉल ऑफ चेंज’ की शुरुआत की है। इसके तहत हम शहर को खूबसूरत बनाने वाला रंगों से भरा ये खास कॉन्सेेप्ट लेकर आये। इसने ग्राफिटी आर्ट सामाज को बेहतर बनाने का संदेश दिया। जिसने लोगों के मन में जिम्मेनदारी की भावना को जगाया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारतीय सेना को दान देने और बाढ़ पीडितों को मदद पहुंचाने तक जैसे कई कार्यक्रमों के लिये कदम उठा चुकी है। 
 

संबंधित ख़बरें