ताज़ा-तरीन New

जनरल स्टोर में नकब लगाकर सामान चोरी

जनरल स्टोर में नकब लगाकर सामान चोरी
Share
Whatsapp
Publish Date:21 September 2017 05:05 PM

फर्रुखाबाद। बीती रात जनरल स्टोर से नकब लगाकर सामान चोरी कर लिया गया। दोपहर बाद जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की। दुकानदार ने पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी। शहर कोतवाल के आवास विकास स्थित लोहिया तिराहे पर अंग्रेजी शराब के ठेके के सामने रितेश महेश्वरी पुत्र चन्द्रकिशोर महेश्वरी की जनरल स्टोर की दुकान है। रितेश ने बताया कि रात लगभग 9 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे। उनका घर दुकान के सामने गली में है। सुबह पिता चन्द्रकिशोर ने दुकान का ताला खोला। लेकिन चोरी का पता नही चला। दोपहर 11 बजे दुकान का कर्मचारी कल्लू दुकान के पीछे बनी गोदाम में गया जंहा उसे दीवार में नकब लगा मिला। उसने नकब लगने की जानकारी दुकान मालिक रितेश सक्सेना को दी। घटना की जानकारी रितेश ने पुलिस को दी। शहर कोतवाल अनूप निगम फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की। रितेश ने पुलिस को बताया कि चोर एक बोरी धनिया, नमकीन का गत्ता, 4 गत्ता रिफाइड, 3 गत्ता बिस्कुट के चोरी कर लिये गये। सामान की कीमत लगभग 35 हजार बतायी है। पुलिस को किसी करीबी पर ही शक है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तिराहे पर गस्त तेज करने के निर्देश दिये गये है। जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित ख़बरें