ताज़ा-तरीन New
  • कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीखेड़ा में अम्बेडकर प्रतिमा पर चप्पल व कन्डो की माला डालने को �
  • दो दिवसीय यात्रा पर वाराणसी जाएंगे प्रधानमंत्री, वह कई विकास कार्यक्रमों का करेंगे शुभारंभ
  • सीएम रहे एनडी तिवारी को ब्रेन हैमरेज, अस्पताल में भर्ती
  • 22 सितंबर को अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ मोदी का संवाद
  • पाक की गोलीबारी में बलिया का एक और लाल शहीद

रणबीर के साथ सिगरेट पीते देखें जाने पर ट्रोल हुई माहिरा, पाक एक्टर खड़ा हुआ बचाव में

रणबीर के साथ सिगरेट पीते देखें जाने पर ट्रोल हुई माहिरा, पाक एक्टर खड़ा हुआ बचाव में
Share
Whatsapp
Publish Date:23 September 2017 06:31 PM

रणबीर कपूर के साथ माहिरा खान की कुछ तस्वीरें शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद से माहिरा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गई। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की कमेंट्स किए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर अब अली जफर माहिरा के बचाव के लिए आगे आए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने हाथ से लिखा हुआ एक लेटर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि हम लोगों को क्या हो गया है? क्या हमने सारी संवेदनशीलता खो दी है? क्या हमें सिर्फ गॉसिप करने से मतलब है? पुरुषों की तरह ही हर महिला को अपनी जिंदगी अपनी पसंद से जीने का हक है। अली ने माहिरा खान को इस पोस्ट में टैग भी किया है। माहिरा की रणबीर के साथ जो तस्वीरें वायरल हुई हैं, उनमें वह एक सफेद रंग की बैकलेस ड्रैस पहने हुए हैं। रणबीर के साथ वह सिगरेट पीती नजर आ रही हैं। इसे लेकर पाकिस्तानी यूजर्स ने काफी कड़े अंदाज में प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा है कि सिगरेट पीना इस्लाम में हराम है। माहिरा ऐसा कैसे कर सकती हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि उन्हें बिलुकल शर्म हया नहीं है। किसी ने उनकी ड्रैस पर आपत्ति जताई है।

संबंधित ख़बरें