ताज़ा-तरीन New

जब बेटे रणवीर की फ्लॉप फिल्मों को लेकर डायरैक्टर पर भड़के ऋषि, बोले- बड़ा बजट नहीं संभाल पाए बंदर

जब बेटे रणवीर की फ्लॉप फिल्मों को लेकर डायरैक्टर पर भड़के ऋषि, बोले- बड़ा बजट नहीं संभाल पाए बंदर
Share
Whatsapp
Publish Date:20 September 2017 05:17 PM

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अपने गुस्से की वजह से हमेशा से सुर्खियों में ही रहते है। हाल ही में उन्होंने डायरैक्टर अनुराग बसु और अनुराग कश्यप पर अपना गुस्सा निकाला। कहा जा रहा है कि नेहा धूपिया के शो श्नो फिल्टर नेहाश् में ऋषि बेटे रणबीर कपूर की फिल्म जग्गा जासूस और बॉम्बे वैलवेट के फ्लॉप होने पर दोनों निर्देशकों पर गुस्सा उतारते नजर आए। बेटे के डूबते करियर से परेशान ऋषि ने इन दोनों डायरैक्टर्स को बंदर तक कह डाला। बता दें कि ऋषि ने कहा, अनुराग? एक अनुराग कश्यप हैं, जिन्होंने बॉम्बे वेलवेट बनाई लेकिन उन्होंने गैंग ऑफ वासेपुर जैसी बेहतरीन फिल्म भी बनाई थी। मैं बॉम्बे वेलवेट की कहानी समझ नहीं पाया। दूसरे हैं अनुराग बसु जिन्होंने बर्फी जैसी शानदारी फिल्म बनाई। मुझे बहुत खुशी हुई जब बर्फी के लिए मेरे बेटे को चुना गया। इस फिल्म से रणबीर के करियर को नई पहचान मिली। ऋषि ने कहा, इसके बाद बसु ने गज्जा जासूस या जग्गा जासूस जो भी है फिल्म बनाई। यह फिल्म एकदम बकवास और गंदी थी। कहा जा रहा है कि ऋषि ने दोनों डायरैक्टर्स पर गुस्सा निकालते हुए कहा, मेरे ख्याल से दोनों ही निर्देशक अपनी फिल्मों में कुछ ज्यादा ही घुस गए थे। दोनों एक फिल्म को एक सीमित बजट में अच्छा बना सकते हैं। लेकिन जब बहुत बड़ा बजट उनके हाथ में दिया गया तो यह बंदर के हाथ में खिलौना आने जैसा था। दोनों डायरैक्टर ज्यादा बजट को हैंडल नहीं कर पाए। ऋषि ने इससे पहले भी जग्गा जासूस के फ्लॉप होने पर अनुराग बसु को खरी-खोटी सुनाई थी। तब उन्होंने अनुराग को गैर जिम्मेदार डायरैक्टर तक घोषित कर दिया था। उन्होंने कहा था कि निर्देशक फिल्म रिलीज करने से पहले किसी से सलाह नहीं लेते। ऐसा लगता है जैसे फिल्म नहीं.. न्यूक्लियर बॉम्ब बना रह हों। 

संबंधित ख़बरें