ताज़ा-तरीन New

बॉलीवुड की करीना कपूर आज अपना कर रही हैं 37वां बर्थडे सेलीब्रेट

 बॉलीवुड की करीना कपूर आज अपना कर रही हैं 37वां बर्थडे सेलीब्रेट
Share
Whatsapp
Publish Date:21 September 2017 11:31 AM

करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं। आज वो अपना 37वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। शाहिद कपूर से ब्रेकअप के बाद करीना का दिल 10 साल बड़े सैफ पर आ गया था। जानिए शाहिद को छोड़ करीना ने क्यों सैफ को अपना लाइफ पार्टनर बनाने का फैसला किया था।करीना और सैफ की जोड़ी बॉलीवुड में सुपरहॉट जोड़ियों में से एक है। फिल्म 'टशन' से दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। इसके बाद फिल्म 'कुरबां' में भी दोनों का जबरदस्त रोमांस देखने को मिला था।एक इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि उन्होंने सैफ को अपना लाइफ पार्टनर क्यों चुना था। उन्होंने कहा था, 'वो एक सेल्फ डिपेंडेंट महिला की तरह रहना चाहती हैं। वो शादी के बाद भी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। वो एक पत्नी बनेंगी फिर एक मां भी बनेंगी लेकिन इससे उनके फिल्मी करियर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।'करीना ने आगे कहा था, 'वो जिंदगी भर पैसे कमाना चाहती हैं। सैफ अली खान के सामने उन्होंने यही शर्त रखी और जब छोटे नवाब ने हां कर दी तो करीना उनसे शादी करने के लिए तैयार हो गईं।'सैफ भी करीना की इन्हीं अदाओं और बेबाकी पर मर मिटे थे। लंबे अफेयर के बाद दोनों ने  16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। अब तो करीना मां भी बन चुकी हैं। बेटे तैमूर के साथ वो अपनी लाइफ एंज्वॉय कर रही हैं।वहीं सैफ अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर बिजी हैं। सैफ की फिल्म 'शेफ' और 'बाजार' अगले साल तक रिलीज होंगी। हाल ही में सैफ और करीना स्विट्जरलैंड घूमने गए थे। ये उनके बेटे तैमूर का पहला इंटरनेशनल ट्रिप था।

 

संबंधित ख़बरें