ताज़ा-तरीन New
  • कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीखेड़ा में अम्बेडकर प्रतिमा पर चप्पल व कन्डो की माला डालने को �
  • दो दिवसीय यात्रा पर वाराणसी जाएंगे प्रधानमंत्री, वह कई विकास कार्यक्रमों का करेंगे शुभारंभ
  • सीएम रहे एनडी तिवारी को ब्रेन हैमरेज, अस्पताल में भर्ती
  • 22 सितंबर को अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ मोदी का संवाद
  • पाक की गोलीबारी में बलिया का एक और लाल शहीद

सीसीटीवी में नजर आये नकाबपोश चोर

सीसीटीवी में नजर आये नकाबपोश चोर
Share
Whatsapp
Publish Date:22 September 2017 05:48 PM

फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ के बड़े चैराहे पर स्थित रोमिल-सोमिल मोबाइल शॉप व मेडिकल में हुई लगभग 22 लाख की चोरी में पुलिस को जाँच पड़ताल के दौरान सीसीटीवी में चार नकाब पोश चोर घटना को अंजाम देते नजर आ रहे है। घटना के सम्बन्ध में पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। व्यापर मंडल ने पुलिस को एक सप्ताह के भीतर चोरी खोलने की चेतावनी दी है। जिस दुकान में घटना हुई उसके ठीक सामने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। जिसके गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। सुबह जब घटना हुई तो बैंक बंद थी। बैंक खुलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी देखा। जिसमे पुलिस को तीन से चार चोर चश्मा व नकाब लगाये नजर आ रहे है। चेहरा नकाब से ढका होने से उनकी शिनाख्त अभी नही हो सकी। पुलिस उनकी शारीरिक कद-काठी के आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। वही फतेहगढ़ व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी है। यदि एक सप्ताह में चोरी का खुलासा नही हुआ तो वह बाजार बंदी कर आन्दोलन करेगे। इतनी बड़ी चोरी हो गयी और पुलिस गस्त ही करती रही।
 

संबंधित ख़बरें