ताज़ा-तरीन New
  • कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीखेड़ा में अम्बेडकर प्रतिमा पर चप्पल व कन्डो की माला डालने को �
  • दो दिवसीय यात्रा पर वाराणसी जाएंगे प्रधानमंत्री, वह कई विकास कार्यक्रमों का करेंगे शुभारंभ
  • सीएम रहे एनडी तिवारी को ब्रेन हैमरेज, अस्पताल में भर्ती
  • 22 सितंबर को अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ मोदी का संवाद
  • पाक की गोलीबारी में बलिया का एक और लाल शहीद

हिन्दी सप्ताह समारोह के अंतर्गत कार्यक्रम

हिन्दी सप्ताह समारोह के अंतर्गत कार्यक्रम
Share
Whatsapp
Publish Date:22 September 2017 05:20 PM

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मिन्टोसर्किल स्कूल में हिन्दी सप्ताह समारोह के अंतर्गत हिन्दी विभाग के प्रोफेसर आशिक अली ने हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिन्दी भाषा को अभिव्यक्ति का माध्यम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दी ही वह भाषा है जो देश की एकता एवं अखडता को कायम रख सकती है। प्रोफेसर अली ने यह भी बताया कि हिन्दी भाषा अब पूरे विश्व में अपनी पैंठ जमा चुकी है। विश्व के कई विश्वविद्यालयों में अब हिन्दी भाषा का अध्यापन कराया जा रहा है। प्रोफेसर अली ने छात्रों से कहा कि आप दूसरी भाषायें भी सीखें पर हिन्दी जो हमारी राष्ट्रभाषा है उसे बोलने से न हिचकिचायें। हमें गर्व होना चाहिए कि हम हिन्दी भाषी हैं। कार्यक्रम का सचंालन नसीम अहमद ने किया। डा0 अफरोज बानों ने “आज के परिपेक्ष्य में हिन्दी भाषा की उपयोगिता” पर अपने विचार प्रस्तुत किए। दसवीं कक्षा के छात्र फरहान रजा ने भी हिन्दी भाषा पर अपने विचार प्रस्तुत किये। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री फैसल नफीस ने राष्ट्रभाषा हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्व में हिन्दी चैथे नम्बर पर बोली जाने वाली भाषा है। कार्यक्रम में श्रीमती नसरीन बानों, सर्वश्री मौहम्मद तारिक, आलमगीर, अल्लाम, फरीद आदि मौजूद रहे।
 

संबंधित ख़बरें