ताज़ा-तरीन New

बाढ़ से 67 करोड़ की फसल व संपत्ति की क्षति

बाढ़ से 67 करोड़ की फसल व संपत्ति की क्षति
Share
Whatsapp
Publish Date:21 September 2017 05:46 PM

गोरखपुर। प्रशासन द्वारा विभिन्न तहसीलों से बाढ़ के क्षति पर मंगायी गयी रिपोर्ट के मुताबिक 67 करोड़ से अधिक की परिसम्पत्तियों का नुकसान हुआ है। बाढ़ के दौरान सैकड़ों मकानों के गिरने व क्षतिग्रस्त होने के अलावा 17 लोगों की मौत हुई है। दो अब भी लापता हैं। शासन द्वारा बाढ़ से क्षति पर निर्धारित प्रोफार्मा पर रिपोर्ट मांगी गयी थी। इसे देखते हुए आपदा विभाग ने आज बाढ़ से क्षति की अनुमानित रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया है। इसके लिए विभाग द्वारा सभी तहसीलों से शाम तक रिपोर्ट मंगाकर कम्पाइल कर ली गयी। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 51 स्थानों पर बंधे क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि 131 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनमें शहर के लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें, हाइवे और एनएचएआई की सड़के भी शामिल हैं। जिले के 122 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 194 पक्के और 186 कच्चे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 1546 झोपड़ियां नष्ट हुई हैं। 20 करोड़ से अधिक की फसल नष्ट हुई है। बाढ़ में डूबे 17 लोगों के परिजनों को प्रशासन चार-चार लाख की आर्थिक मदद दे चुका है। राहत सामग्री पर 12 करोड़ से अधिक खर्च हुए हैं। बाढ़ का सर्वाधिक असर कैम्पियरगंज तहसील में दिखा है। इसके बाद सदर, चैरीचैरा, सहजनवां, बांसगांव व खजनी में रहा है। बाढ़ से जिले के 659 गांव प्रभावित रहे जिसमें 274 गांव मैरूण्ड थे। मुंबई की कंपनी ने दी दो लाख की मददजिले के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए फर्टिलाइजर में स्क्रैप हटाने का काम कर रही मुंबई की अंकित इंटरनेशनल कंपनी के निदेशक सुशील अजमेरा ने बुधवार को जिलाधिकारी राजीव रौतेला को दो लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान कंपनी की तरफ से खाने के आठ हजार पैकेट भी प्रभावित गांवों में वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया।
 

संबंधित ख़बरें