ताज़ा-तरीन New
  • अखिलेश से कलह के बाद मुलायम सिंह आज कर सकते है ये बड़ा ऐलान.....
  • कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीखेड़ा में अम्बेडकर प्रतिमा पर चप्पल व कन्डो की माला डालने को �
  • दो दिवसीय यात्रा पर वाराणसी जाएंगे प्रधानमंत्री, वह कई विकास कार्यक्रमों का करेंगे शुभारंभ
  • सीएम रहे एनडी तिवारी को ब्रेन हैमरेज, अस्पताल में भर्ती
  • शिवराज सिंह चौहान पर सीधा आरोप मध्य प्रदेश के सबसे बड़े पावर प्लांट से मगाया जाता है पैसा

CBI ने लालू यादव से रेलवे होटल टेंडर मामले में की पूछताछ

CBI ने लालू यादव से रेलवे होटल टेंडर मामले में की पूछताछ
Share
Whatsapp
Publish Date:23 September 2017 04:24 PM

सीबीआई ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को 25 सितंबर और बेटे तेजस्वी यादव को 26 सितंबर को रेलवे होटल टेंडर मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है।  दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भी तलब किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, राजद प्रमुख लालू यादव की पत्नी को जांच अधिकारी के सामने 26 सितंबर को पेश होने को कहा गया है। इससे पहले सीबीआई ने 16 मई को बेनामी संपत्ति मामले में उनके यहां छापेमारी की थी। उस छापेमारी में सीबीआई ने ने दिल्ली, पटना, रांची, पुरी और गुरुग्राम समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी। बता दें कि लालू यादव पर आरोप है कि रेलमंत्री रहने के दौरान उन्होंने रांची और पुरी समेत अन्य रेलवे होटलों के विकास और मरम्मत का ठेका निजी कंपनियों को दिया था, जो रेलवे के हेरिटेज होटल थे। उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए इन होटलों को अपने करीबियों को लीज पर बेच डाला था।
 

संबंधित ख़बरें