ताज़ा-तरीन New

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई के साथ देखे ये फोटो

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई के साथ देखे ये फोटो
Share
Whatsapp
Publish Date:21 September 2017 11:21 AM

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। हाल ही में ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स में प्रियंका ने महिला सशक्तिकरण के बारे में बात की थी। प्रियंका का कहना है कि बच्चियों को बचपन से ही पढ़ाना चाहिेए और उन्हें आगे बढ़ने की आजादी मिलनी चाहिए। आपको बता दें कि बॉलीवुड से लेकर दुनिया भर में अपने हुनर के जलवे बिखेर चुकीं प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की ब्रांड अंबेसडर हैं। प्रियंका अक्सर गरीब और कुपोषित बच्चों से मुलाकात करती रहती हैं और सोशल मीडिया पर इन मुलाकातों की तस्वीरें और वीडियोज भी अपलोड करती हैं। हाल ही में उन्होंने महिला सशक्तिकरण के मशहूर चेहरे मलाला के साथ मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। प्रियंका और मलाला की इस तस्वीर पर फैंस लाइक और कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर आते ही इस फोटो पर सभी लाइक करने लगे। तस्वीर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने मलाला के लिए कैप्शन में बेहद खूबसूरत बातें लिखी हैं। फोटो को देखें तो साफ है कि प्रियंका और मलाला दोनों ही एक दूसरे से मिलकर काफी खुश हैं। मलाला ने हमेशा की ही तरह सूट पहना हुआ है और सिर दुपट्टे से ढका हुआ है। वहीं बात करें फैशन आइकन प्रियंका चोपड़ा की तो उन्होंने काले रंग की एक फॉर्मल ड्रेस पहनी हुई है। 

संबंधित ख़बरें