ताज़ा-तरीन New

अगर आप बनाना चाहती है आलू बेसन की सब्जी तो जाने विधि

अगर आप बनाना चाहती है आलू बेसन की सब्जी तो जाने विधि
Share
Whatsapp
Publish Date:21 September 2017 02:39 PM


सब्जियों के राजा आलू से बनी सब्जी की तो बात ही अलग है और इसकी सब्जी बनाने के तरीके भी कई हैं. पकवानगली लाया है आलू की सब्जी की रेसिपी एक नये अंदाज में. जानें आखिर क्या है इसमें खास...
एक नज़र
रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 2 - 4समय : 15 से 30 मिनटकैलोरी : 150मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
सात-आठ आलू उबले हुए 
दो बड़ा चम्मच बेसन 
दो बड़ा चम्मच घी 
दो हरी मिर्च, काट लें 
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चौथाई चम्मच हल्दी 
एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर 
आधा छोटा चम्मच जीरा
एक चौथाई चम्मच हींग 
आधा छोटा चम्मच गरम मसाला 
एक तेजपत्ता 
एक बड़ी इलायची 
दो-तीन लौंग 
2 कप पानी
तेल आवश्यकता अनुसार 
विधि
- आलू बेसन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कांटे से आलुओं में हल्के-हल्के छेद कर लें. 
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी गरम करने के लिए रखें. 
- घी के गरम होते ही तेजपत्ता, लौंग, इलायची और जीरा डालकर भूनें.
 (जानिए उबले आलू से कैसे बनाएं क्रिस्पी पकौड़े) 
- जीरे के चटकते ही बेसन डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें. 
- बेसन की खुशबू आते ही हींग, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर एक मिनट तक चलाते हुए पकाएं.  (उबालते समय अब और नहीं फटेंगे आलू) 
- इसमें नमक और थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते जाएं. पानी में उबाल आने दें. (कद्दू की ग्रेवी में आलू के कोफ्ते बनाइए) 
- एक उबाल आते ही आलू डालें और तीन से चार मिनट तक पकाएं. (आलू प्याज की कचौड़ी) 
- तय समय के बाद आंच बंद दें. आलू बेसन की सब्जी तैयार है. 
- रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

संबंधित ख़बरें