ताज़ा-तरीन New

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का ईडन में होगा 100वां वनडे मैच

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का ईडन में होगा 100वां वनडे मैच
Share
Whatsapp
Publish Date:21 September 2017 01:20 PM

कोलकाता, जेएनएन। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का गुरुवार को ईडन में 100वां वनडे मैच होगा। देखना यह है कि इंद्रदेव उन्हें कोलकाता में ये उपलब्धि दर्ज करने का मौका देते हैं या फिर उन्हें 24 सितंबर को इंदौर में होने वाले सीरीज के तीसरे वनडे तक इंतजार करना होगा। बकौल स्मिथ, ‘मैंने पहले 30 वनडे एक गेंदबाज के तौर पर ज्यादा खेले हैं और वर्तमान में तीसरे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर खेलता हूं।’ मेरे लिए यह मैच भी अन्य मुकाबलों जैसा ही है। स्मिथ 2015 विश्व कप के सिडनी में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ 93 गेंदों पर बनाए गए 105 रनों को अपनी अब तक की सबसे यादगार वनडे पारी मानते हैं। उनकी इस पारी की बदौलत कंगारुओं ने वो मैच 95 रनों से जीत लिया था। स्मिथ ने 99 मैचों में 43.67 की औसत से 3188 रन बनाए हैं, जिसमें आठ शतक एवं 17 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 27 विकेट भी चटकाए हैं। उनका सर्वाधिक वनडे स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी में 164 रनों का है। स्मिथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मेलबर्न में 19 फरवरी, 2010 को पहला वनडे खेला था, जिसमें उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।
 

संबंधित ख़बरें