फैजाबाद। करमा कोडरी स्थित कुलदेवता मंदिर परिसर के पास अयोध्या विधायक के द्वारा विधायक निधि से पांच लाख रूपए की लागत से सार्वजानिक शौचालय का शिलान्यास कराया गया। शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि योगी सरकार अयोध्या नगरी के साथ-साथ उसके परिधि में स्थित सभी धार्मिक व पौराणिक स्थलों का सम्पूर्ण विकास करेगी, साथ ही किसानों व युवाओं की यह सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की राह पर चल रही है। इसी दिशा में १३० करोड़ की परियोजना का शिलान्यास अयोध्या में किया जा चुका है। करमा के धार्मिक स्थल पर सार्वजानिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है इस स्थल के विकास हेतु अन्य कार्य शीघ्र ही कराए जायेंगे। शिलान्यास से पूर्व नगर विधायक का स्वागत भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अरविन्द सिंह व दीपक सिंह गब्बर ने पुष्प गुच्छ देकर व माल्यार्पण कर किया।इस अवसर मुख्यरूप से मंडल अध्यक्ष हरिभजन गोंड, मंडल महामंत्री मुन्ना दूबे, मंडल महामंत्री लक्ष्मण वर्मा, हरीश श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा, व्यापारी नेता देवेन्द्र मिश्रा दीपू, कालिका सिंह, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, राजेश पाठक, हिमांशु, अमित सिंह सोनू, प्रदीप, जियालाल शर्मा, सुनील गौड़, रमेश वर्मा सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहें।








































































































