अम्बेडकरनगर। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक चालक नौजवान की दर्दनाक मौत हो गई जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा कर हंगामा किया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के हजपुरा बाजार के पश्चिम छोर पर स्थित नैली झील के पास लखनऊ से आ रही तेज रफ्तार शिवा बस की चपेट में आने से 19 वर्षीय बाइक चालक अमित पुत्र स्व.राम शरण निवासी जैनपुर थाना जलालपुर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार होने में सफल रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को घण्टो जाम कर हंगामा किया। थानाध्यक्ष देवी चरण गुप्ता ने नाराज ग्रामीणों को समझा बुझा का मार्ग को जाम मुक्त कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।








































































































