सीतापुर: शहरी क्षेत्र में तरीमपुर इलाके में मामूली विवाद के बाद गोली चल गई। गोली घर के बाहर खेल है 12 साल के बच्चे को लगी। रविवार सुबह हुई घटना के बाद गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीनपुर में हुई घटना के बाद सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। परिवार के लोगों का कहना है कि 12 वर्षीय जय घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान इलाके के कुछ बच्चों से विवाद हो गया। खेल-खेल में बात बढ़ गई और विपक्षियों ने गोली चला दी। गोली जय पुत्र उदयभान सिंह के कमर के नीचे लगी। फायर की आवाज सुन आसपास अफरातफरी मच गई। लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी फरार हो गए। करीब 11 बजे हुई घटना के बाद घायल बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया, यहां उसकी हालत गंभीर है। शहर कोतवाल जैनुद्दीन अंसारी का कहना है कि मामले में परिवार के लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश में पुलिस भेजी गई है।








































































































