Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

ऐसे तो लग जाएगा स्वच्छ्ता मिशन को पलीता?

Share
Whatsapp
Publish Date:04 March 2018 04:26 PM
ब्रेकिंग न्यूज ऐसे तो लग जाएगा स्वच्छ्ता मिशन को पलीता? आर्चिड मॉल से सारा कूड़ा गली व सड़क पर जाता है पटका मेयर साहिबा को देना होगा इस ओर ध्यान बदबू सड़न से राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल 👇👇👇👇👇👇👇👇 फ़िरोज़ाबाद-एक ओर नगर निगम मेयर नूतन राठौर द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि अपना शहर स्वच्छ्ता की श्रेणी में सबसे अग्रिम पंक्ति में रहे, वही दूसरी ओर शहर के कई एक नागरिक और नगर निगम सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियो को नहीं समझ रहे हैं, यही कारण है कि कई एक स्थानों पर कूड़े के कई कई दिन तक अम्बार लगे रहते हैं। ऐसा ही एक क्षेत्र है जलेसर रोड शिवनगर तिराहा व उसके बगल की गली। जहाँ गली में यहाँ स्थित आर्चिड मॉल का सारा कूड़ा पटक दिया जाता है, तो दूसरी ओर इस कूड़े को उठाने तलक नगर निगम का कोई भी सफाई कर्मचारी कई कई दिन तक नहीं आता। वही तिराहे पर डॉ सुशील गुप्ता के क्लीनिक के सामने भी कूड़े का ढेर लगा हुआ है। यहाँ से निकलने वालो का सड़न और दुर्गन्ध से बुरा हाल हो रहा है। ऐसे में अगर मेयर साहिबा ने जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो स्वच्छ्ता मिशन को पलीता लग सकता है, कई लोगो ने बताया आये दिन यही हाल रहता है यहाँ- रिपोर्ट गुलशन कुमार फ़िरोज़ाबाद

संबंधित ख़बरें