सीतापुरः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन महिलाओं से लेकर मासूम बच्चियां हवस का शिकार बन रही हैं। ताजा मामला सीतापुर जिले का है। जहां एक नाबालिग लड़की से कुछ दबंगों ने दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने 10 दिन के बाद मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक मामला थाना बिसवां इलाके का है। बीती 15 फरवरी को नाबालिग लड़की किसी काम से खेत में गई। यहां पर पहले से घात लगाए 2 युवकों ने हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद नाबालिग ने सारी आपबीती परिजनों को बताई। परिजन पीड़िता को साथ लेकर थाने गए। परिजनों का आरोप है पुलिस ने उन्हें घर वापस भेज दिया। जिसके बाद परिजनों के ज्यादा दबाव डालने पर पुलिस ने 10 दिन बाद मामला दर्ज किया। हालांकि एसपी आनंद कुलकर्णी का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल अभी तक आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई।








































































































