Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

रालोद का धरना आज

रालोद का धरना आज
Share
Whatsapp
Publish Date:26 February 2018 04:16 PM

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार जुमलेबाजी के अतिरिक्त किसानों के हित में कोई भी निर्णय वास्तविक धरातल पर उतारने में अब तक क्रियाषील नहीं दिखाई पड़ रही है। आगरा और बाराबंकी में आयोजित आलू किसानों की महापंचायतों में आलू किसानों की समस्याओं को उजागर किया गया और विगत वर्ष में हुयी आलू की छीछालेदर और दुखी किसानों पर महापंचायतों में चर्चाएं हुयी परन्तु प्रदेश सरकार ने कोरे आश्वासनों के अतिरिक्त उनकी आंसू पोछने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि आलू किसानों के साथ साथ गन्ना किसानों का भी वर्तमान सत्र का लगभग 4000 करोड़ रूपया बकाया है साथ ही साथ पूर्ववर्ती सरकार द्वारा मिल मालिकों के पक्ष में माफ किया गया बकाया गन्ने के मूल्य का ब्याज भी अब तक प्रदेश सरकार द्वारा भुगतान नहीं किया गया है जबकि पूर्ववर्ती सरकार के निर्णय पर मा0 उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी। इसी प्रकार रबी की फसल तैयार होने जा रही है परन्तु इस सन्दर्भ में भी सरकार ने कोई प्रभावी कदम उठाने की घोषणा नही की है जो स्पष्ट रूप से किसानों की अनदेखी है और किसान विरोधी सरकार होने का प्रमाण है। रालोद प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की सोती हुयी सरकार को जगाने के लिए कल दिनांक 27 फरवरी 2018 को प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद के नेतृत्व में जी0पी0ओ0 स्थित गांधी प्रतिमा पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 12 बजे से धरना दिया जायेगा तथा महामहिम राज्यपाल महोदय को सम्बोधित ज्ञापन भी सौंपा जायेगा। 

संबंधित ख़बरें