रामपुरभगन-फैजाबाद। बीकापुर तहसील क्षेत्र के सु्ल्हेपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद लगभग ७ वर्षों चल रहा है बता दें कि प्रथम पक्ष के साधु वर्मा व दूसरे पक्ष के शिवकरनबर्मा के बीच जमीनी विवाद का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है दोनों पक्षों के खेत के बीच मे चकमार्ग स्थित है जिसे खाली कराने के लिए दूसरे पक्ष के शिवकरन ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था चकमार्ग की पैदाइश करने गए हल्का लेखपाल ने गलत ढंग से पैमाइश करके विवाद को बढ़ा दिया दोनों पक्षों में हाथापाई व गाली गलौज होने लगी मौके पर ग्रामीणों ने बीच बचाव किया सूत्रों की माने तो इसी गांव में लेखपाल सूर्यभान बर्मा की रिश्तेदारी है रिश्तेदार के प्रभाव में आकर गलत कार्य कर रहा है जो कि न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे व स्थगन आदेश को नहीं मानता है हल्का लेखपाल की कार्यशैली से तंग आकर प्रथम पक्ष के साधु वर्मा ने उक्त मामले से अवगत कराते हुए उप जिलाधिकारी बीकापुर से शिकायत की है आरोप है कि मैंजुदा लेखपाल को हटाकर किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराकर पैमाइश कराने की मांग की है मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी बीकापुर ने तहसीलदार को जांच करने का निर्देश दिया है।








































































































